फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली के जर्जर पोल बदले जाएंगे, पार्कों में लगेगी हाईमास्ट लाइट

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर दो में निवासीयों के साथ बैठक करते प्रा​धिकरण के अ​धिकारी । स्रोत  प्रा​ध
विज्ञापन
ग्रेनो प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-दो का किया जायजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-2 के ए और बी ब्लाॅक में निरीक्षण किया। इस दौरान निवासियों के साथ बैठक की और सेक्टर की समस्याओं को प्राथमिकता पर हल करने का आश्वासन दिया। प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा ने समस्याओं को दूर कराते हुए पार्कों में लाइट लगाने और बिजली के जर्जर पोल बदलने के निर्देश दिए। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर प्राधिकरण की टीमें सेक्टरों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा, प्रबंधक स्वतंत्र गुप्ता आदि ने सेक्टर दो का विजिट किया। इस दौरान सेक्टर के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुख्य गेट और सड़क मार्ग पर ठेले वालों का जमावड़ा लगा रहता है। डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें