फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए खुला पिंक पुलिस बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सेक्टर डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन पर पिंक पुलिस बूथ का उद्घाटन महिला सुरक्षा विभाग की डीसीपी सुनीति ने किया।

डीसीपी सुनीति ने बताया कि इस बूथ का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यहां महिलाओं के लिए वेटिंग एरिया, पीने के पानी और छोटे बच्चों को दूध पिलाने की व्यवस्था की गई है जिससे वह सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि बूथ पर महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी जबकि रात के समय पीसीआर वाहन भी यहां मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेल्टा-1 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने उत्तर प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पिंक पुलिस बूथ शुरू होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की नियमित मौजूदगी से सेक्टर डेल्टा-1 अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण क्षेत्र के रूप में विकसित होगा। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच, चौकी प्रभारी मुकुल यादव, पंकज नागर, ठाकुर विजय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें