फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, 1.11 करोड़ हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाप और बेटे सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र में फ्लैट बेचने के नाम पर 1.11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित ने बाप और बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सेक्टर-बीटा-1 निवासी पीड़ित पवन कुमार ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि प्रापर्टी डीलर ने जेपी ग्रीन सोसाइटी में रहने वाले सुनील सैनी से मुलाकात कराई। सुनील ने अपना फ्लैट बेचने की ख्वाहिश जाहिर की थी। 2.25 करोड़ में सौदा तय हो गया। आधा पैसा फ्लैट मालिक को दे दिया। पवन ने ऋण लेने के लिए आवेदन किया। इस दौरान पता चला कि सुनील ने पहले ही ऋण ले रखा है। जब पवन ने सुनील से फ्लैट का ऋण चुकाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। साथ ही फ्लैट मालिक ने रजिस्ट्री करने से भी इनकार कर दिया। जब रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो आरोपी धमकाने लगा। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना बीटा-2 पुलिस ने सुनील सैनी और उसके बेटे ध्रुव सैनी सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें