रबूपुरा(संवाद)। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का रौनीजा गांव के पास अपनी मांगों को लेकर 11वें दिन भी धरना जारी है। किसानों के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आवासीय प्लाॅट, अतिरिक्त मुआवजा, जल दोहन व जेवर एयरपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर धरना दे रहे हैं।
संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शयौराज सिंह ने कहा कि सेक्टर 22 ई यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में पीने के पानी को बर्बाद किया जा रहा है। अगर भूजल दोहन होता रहा तो क्षेत्र के लोगों के सामने पीने के पानी की समस्या आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट की समस्याओं का निस्तारण प्राधिकरण नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सभी संगठनों से सहयोग में समर्थन देने की अपील की है। धरना स्थल पर शयौराज सिंह, शिबू मुखिया, मनवीर सिंह, वकील खान, अहमद शाहिद, धर्मपाल सिंह, ओम प्रकाश, ओमपाल सिंह, हरिओम सिंह, सुनील भाटी, जय शर्मा आदि मौजूद रहे।