फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनतेरस आज, राशि के हिसाब से खरीदें सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोना-चांदी और बर्तनों के साथ झाड़ू की खरीदारी भी मानी जाती है शुभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। धनतेरस के साथ ही बाजारों में खरीदारी की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और घरेलू सामान खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है। कई परिवारों में धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर राशि के अनुसार वस्तुओं की खरीदारी करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अलग-अलग राशियों के स्वामी ग्रह और उनसे संबंधित धातुओं व वस्तुओं का विशेष महत्व होता है। ऐसे में राशि के अनुकूल वस्तुओं की खरीदारी को सुख-समृद्धि और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। दादरी रामवाटिका स्थित शिव मंदिर के आचार्य राकेश शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यताओं में प्रत्येक राशि के लिए कुछ वस्तुओं को शुभ माना गया है। हालांकि, इन मान्यताओं को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से ही देखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



राशि के अनुसार खरीदें वस्तुएं

मेष राशिः तांबे का कलश, लोटा, थाली या लाल रंग के डिब्बे में रखा हुआ सोने का छोटा सिक्का।

वृषभ राशिः चांदी का सिक्का, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, चांदी की पायल या बिछिया।

मिथुन राशिः चांदी का सिक्का, कांसे के बर्तन, किताबें, कलम या कोई उपयोगी गैजेट।

कर्क राशिः चांदी का गिलास, कटोरी, चम्मच, सफेद रंग के बर्तन या मोती से जुड़ी वस्तुएं।

सिंह राशिः तांबा, सोना, पीतल के बर्तन या शुद्ध केसर।

कन्या राशिः चांदी या कांसे के बर्तन, चमकीले बर्तन, स्फटिक या आभूषण।

तुला राशिः चांदी, कांसे या पीतल की वस्तुएं, पूजा की थाली या लेखन सामग्री।

वृश्चिक राशिः तांबे या सोने के आभूषण, तांबे के बर्तन।

धनु राशिः सोना, तांबा या पीतल के बर्तन और केसर।

मकर राशिः नई झाड़ू और धातु के बर्तन।

कुंभ राशिः पूजा-पाठ का सामान, नई झाड़ू, श्री यंत्र या कुबेर यंत्र।

मीन राशिः साबुत धनिया और लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति।

-

नोट - यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित हैं। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें