फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 20 दिन बाद धनपुरा गांव को मिली बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा(संवाद)। रबूपुरा स्थित बिजली घर के गांव धनपुरा में पिछले करीब 20 दिनों से ठप पड़ी बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांसें ली है। आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को अपने मोबाइल तक चार्ज करने के लिए दूर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

गांव धनपुरा में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण पिछले करीब 20 दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। ग्रामीण भीषण गर्मी में लंबे समय से बिजली व्यवस्था ठीक न होने से परेशान थे। बार-बार शिकायत करने के बावजूद ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के बजाए उनके साथ अभद्रता की जा रही है। इस दौरान विभाग ने ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी है। रबूपुरा उप केंद्र के जेई इमरान खान मैं बताया कि गांव के ट्रांसफार्मर बदलकर गांव की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें