फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पांच एडीसीपी और छह एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच एडीसीपी और छह एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले
विज्ञापन

नोएडा। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने रविवार शाम को कमिश्नरेट में तैनात पांच अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और छह सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। प्रशासनिक आवश्यकताओं के तहत कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। हाल में ही प्रोन्नति पाए सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह को अब एडीसीपी सेंट्रल नोएडा बनाया गया है। एडीसीपी यातायात संतोष कुमार को ग्रेटर नोएडा का नया एडीसीपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अभय कुमार मिश्रा को प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात एवं डायल-112 की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर कुमार सिंह को ग्रेटर नोएडा से हटाकर एडीसीपी मुख्यालय बनाया गया है। राजेंद्र कुमार गौतम को एडीसीपी सेंट्रल नोएडा/अपराध से एडीसीपी अपराध के साथ प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स, मॉनिटरिंग सेल और आंकिक शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं जितेन्द्र कुमार सिंह को अब सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय सेंट्रल नोएडा और अपराध शाखा में तैनात अनिल कुमार पांडेय को एसीपी द्वितीय नोएडा बनाया गया है। पवन कुमार को द्वितीय सेंट्रल नोएडा से हटाकर एसीपी यातायात ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शकील मोहम्मद को यातायात नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा से हटाकर एसीपी यातायात नोएडा एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है। उमेश यादव को मुख्यालय से संबद्धता खत्म कर एसीपी यातायात सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राधारमन सिंह को एसीपी प्रथम ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ अपराध शाखा के कार्यों का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें