फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त ने शराब के नशे में युवक पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने बताया सड़क हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- जातिगत भेदभाव को लेकर विवाद के बाद डंडे और नुकीले लोहे से हमला
विज्ञापन

- पुलिस घटना को मारपीट के बजाए सड़क हादसा बता रही है

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना में शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही साथी पर लोहे के नुकीले टुकड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं पुलिस घटना को मारपीट के बजाए सड़क हादसा बता रही है।
पुलिस को दी गई तहरीर में लड़पुरा गांव निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसका साला नीरज कुमार (22) अपने साथी आकाश गौर के साथ किराये के मकान में रहता है। दोनों एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बुधवार सुबह आकाश, नीरज को अपने साथ लेकर गया था। शाम के समय आकाश ने फोन कर बताया कि नीरज की तबीयत खराब हो गई है और उसे जिम्स में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन और अन्य लोग जिम्स पहुंचे। जहां नीरज गंभीर हालत में मिला और बोलने की स्थिति में नहीं था। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने जब आकाश से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि जातिगत भेदभाव और खाने-पीने को लेकर हुए विवाद के बाद शराब के नशे में पहले डंडे और फिर लोहे के नुकीले टुकड़े से नीरज पर हमला किया था। बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद की घटना है। जिस लड़के पर आरोप लगा है कि उसकी कोर्ट में पेशी थी। दोनों लोग घटना के वक्त साथ थे। घटना मारपीट के बजाए सड़क हादसे की है। हादसे में घायल पीड़ित को पहले बुलंदशहर और फिर ग्रेटर नोएडा रेफर किया गया था। मामले में जांच कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें