फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने अब तक नहीं दी शिकायत
विज्ञापन


- ईकोटेक -1 क्षेत्र में पोल लगाते समय करंट की चपेट में आया कर्मचारी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक 1 कोतवाली क्षेत्र के चूहड़पुर गांव के पास गुरुवार को बिजली का खंभा लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बिजली कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के चंद्रावली गांव का रहने वाला मुबारिक विद्युत विभाग में कार्यरत था। गुरुवार सुबह वह अपने साथी कर्मचारियों के साथ चूहड़पुर गांव के पास बिजली का खंभा खड़ा करने का काम कर रहा था। इसी दौरान खंभा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट क्षमता की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तार की चपेट में आते ही मुबारिक तेज करंट की वजह से बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर रूप से झुलसे होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मोहम्मद बिलाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें