फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पति पर अवैध संबंध का शक, महिला कांस्टेबल ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर अवैध संबंध का शक, महिला कांस्टेबल ने किया हंगामा
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में पति के अवैध संबंध के शक में एक महिला पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गई। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात महिला ने बुधवार देर रात सेक्टर-76 की मार्केट में जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिला के साथ मौजूद एक सहयोगी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरौला के रहने वाले व्यक्ति का परिवार सेक्टर-76 में मार्केट के पीछे बने मकान में रहता है। घर में उसके माता-पिता और दो बच्चे भी रहते हैं। उसकी पत्नी दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा है। महिला को पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध होने का शक है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता है। बुधवार रात विवाद बढ़ने पर महिला सेक्टर-76 की मार्केट में पहुंच गई और पति पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। पति ने महिला के लगाए आरोपों को गलत बताया। इस मामले में डीसीपी नोएडा साद मियां खान ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें