फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक हेल्थ साइंसेज में प्रकाशित होंगे चाइल्ड पीजीआई के शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई ने जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक हेल्थ साइंसेज नाम से शुरू किया जर्नल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक हेल्थ साइंसेज नाम से जर्नल शुरू किया गया है। इसका पहला प्रकाशन एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। इसमें देश विदेश के शोध जारी किए जाएंगे और भविष्य में इसके लिए एक वेबसाइट भी बनाई जाएगी, ताकि देश-विदेश में होने वाले शोध को ऑनलाइन जारी किया जा सके।
विज्ञापन


संस्थान के सीएमएस डॉ. मुकुल जैन ने बताया कि यह जर्नल पत्रिका के रूप में तीन माह में एक बार प्रकाशित किया जाएगा। इस जर्नल के माध्यम से चाइल्ड पीजीआई के शोध और देश-विदेश के शोध प्रकाशित किए जाएंगे। इस जर्नल में प्रकाशित होने वाले शोध का गहनता से विश्लेषण किया जाएगा और इस कार्य के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसके अलावा भविष्य में वेबसाइट भी लांच की होगी और नियमित रूप से शोध अपलोड होते रहेंगे। वर्तमान में जर्नल से चिकित्सा क्षेत्र के राष्ट्रीय स्तर के पेशेवर जुड़े हुए हैं। भविष्य में इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को भी जोड़ा जाएगा। जर्नल की मुख्य संपादक डॉ. ज्योत्सना मदान ने बताया कि जर्नल में 18 साल से कम उम्र के मरीजों से संबंधित बीमारियां, जांच आदि पर शोध को ही शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें