फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीजी ने परखीं बंदियों को मिल रहीं सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जेल परिसर में जल्द ही संवाद के लिए उपयोग में लाया जाएगा वॉकी टॉकी

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। लुक्सर स्थित जिला कारागार का रविवार को उत्तर प्रदेश के महानिदेशक (डीजी) कारागार पीसी मीणा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

डीजी जेल सुबह 9:45 बजे पहुंचे और दोपहर 12:45 बजे करीब तीन घंटे तक जेल परिसर में रहे। उन्होंने महिला बैरक में पिंकी, प्रीती गुप्ता, हेमा तोमर एवं विदेशी बंदी अकीमोवा से उनकी समस्याओं पूछीं। बैरक में रह रहे बच्चों को बिस्किट, चिप्स, कुरकुरे आदि वितरित किए गए। फिर कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया। जहां बंदियों को सिलाई, हेयर कटिंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण, मधुमक्खी पालन व शहद उत्पादन जैसे आत्मनिर्भर योजनाओं की भी जानकारी ली गई। डीजी ने निर्देश दिए कि इन उत्पादों की स्थानीय बाजार में ब्रांडिंग के साथ बिक्री की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पाकशाला में जाकर बंदियों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता जांची। भोजन में आलू-भिंडी की सब्जी, अरहर की दाल, चावल व रोटी बनाई गई थी। बैरक संख्या 8 ई में बंद विदेशी बंदियों से उनके मामलों व व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण हुआ। जहां भर्ती बीमार बंदियों से उपचार और दवाओं की उपलब्धता पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कैदियों द्वारा बनाई गई एक पेंटिंग डीजी जेल को भेंट की गई। इस मौके पर डीआईजी जेल मेरठ रेंज सुभाष चंद शाक्य, जेल अधीक्षक बृजेश कुमार, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार, जेलर संजय कुमार शाही, राजीव कुमार सिंह, राजेश कुमार मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें