संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुण मायवुड्स सोसाइटी में पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। सोसाइटी के 31 टावरों में रहने वाले करीब 6 हजार लोग पिछले तीन दीन से कम पानी के प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। कम प्रेशर के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
निवासियों का कहना है कि पानी का प्रेशर इतना कम है कि टंकियां पूरी तरह नहीं भर पा रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले परिवारों पर पड़ रहा है, जहां कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों को रोजमर्रा के काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि पानी के कम प्रेशर की समस्या को दूर करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शाम तक पानी का प्रेशर सामान्य हो जाएगा।