फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी के साथ जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में जेवर-खुर्जा मार्ग पर अलीगढ़ नंबर के एक वाहन ने पत्नी के साथ जा रहे युवक को टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए और राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव बनवारी वास निवासी नारायण दत्त शर्मा ने शिकायत देकर पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमित शर्मा (35) बहू ब्रजेश रानी के साथ शनिवार देर शाम को दवा लेने के लिए गया था। रास्ते में किसी परिचित के आवाज देने पर अमित अपनी बाइक को साइड में रोककर पत्नी के साथ जाने लगा, तभी तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र और पुत्रवधू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उनके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। जेवर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें