नोएडा। शहर में चोरी की घटनाओं में शामिल सेक्टर-49 पुलिस ने चोरी की बाइक और मोबाइल फोन बेचने की तैयारी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस ने बिजलीघर सेक्टर-50 के पास मोबाइल टावर के नीचे चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जलपुरा निवासी कासिम और बरौला निवासी अंशु के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक, दो मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि बाइक पिछले महीने सेक्टर-18 स्थित अट्टा मार्केट के पास से चोरी की थी। वहीं, दोनों मोबाइल फोन सेक्टर-45 क्षेत्र से चोरी किए गए थे। ब्यूरो