फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इंटीरियर का काम अधूरा छोड़ने और रकम हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीरियर का काम अधूरा छोडऩे और रकम हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। फ्लैट का इंटीरियर तैयार करने के नाम पर लाखों रुपये लेने, काम अधूरा छोड़ने और विरोध करने पर धमकी देने का एक मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी निवासी संजीव वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अक्टूबर 2025 में अपने फ्लैट के इंटीरियर का ठेका वीटू होम डिकॉर्स कंपनी को दिया था। कंपनी के संचालक प्रदीप चौहान उर्फ विक्की चौहान और उनकी सहयोगी विशाखा ने तय समय में गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग किस्तों में यूपीआई के जरिए कुल 3.96 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन इसके बावजूद काम समय पर पूरा नहीं किया गया। शिकायत में कहा गया है कि फ्लैट में जो काम कराया गया, उसकी गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं थी। कई जगह सामग्री और फिनिशिंग खराब मिली, जिससे फ्लैट को नुकसान भी पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद कंपनी के लोग बिना काम पूरा किए ही साइट छोडक़र चले गए। पीड़ित ने कई बार फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। आरोप है कि जब उन्होंने भुगतान की गई रकम वापस करने और अधूरा काम पूरा करने की बात कही तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने प्रदीप चौहान उर्फ विक्की चौहान और विशाखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें