नोएडा (संवाद)। कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा में आयोजित द्वितीय अंडर-14 इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बालक और बालिका वर्ग में के बीच मुकाबले खेले गए। विभिन्न स्कूलों की टीमों ने खेल का प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण की दौड़ को और रोचक बना दिया। बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम को 7-0 से हराया। श्री राम ग्लोबल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन ने कैम्ब्रिज स्कूल, श्रीनिवासपुरी को 4-1 से मात दी, जबकि सोमरविले स्कूल, नोएडा ने कैम्ब्रिज स्कूल श्रीनिवासपुरी को 6-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा ने स्टेप बाय स्टेप स्कूल को 2-0 से हराया।
बालिका वर्ग में श्री राम ग्लोबल स्कूल, नोएडा एक्सटेंशन ने कैम्ब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा को 4-0 से पराजित किया। कैम्ब्रिज स्कूल इंदिरापुरम और आर्मी पब्लिक स्कूल, नोएडा के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। वहीं शिव नादर स्कूल, नोएडा ने एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोएडा को 3-0 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। कोच कुशांक रुस्तगी ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले दो दिनों में कुल 14 मुकाबले खेले जा चुके हैं। बुधवार को सात और मुकाबले होंगे, जिनके नतीजों के बाद नॉकआउट चरण की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।