फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर की चपेट में आने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

- फेज-2 क्षेत्र स्थित होजरी कॉम्प्लेक्स में हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र के होजरी कॉम्प्लेक्स में रविवार शाम एक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से औरैया जिले के उस्मानपुर गांव निवासी अमर सिंह परिवार के साथ नयागांव में किराये पर रहते हैं और फेज-2 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बेटा 16 वर्षीय दिव्यांश रविवार शाम अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए घर से निकला था। दोनों खेलते-खेलते होजरी कॉम्प्लेक्स के सी-ब्लॉक में एक कंपनी के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दिव्यांश ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचकर कुछ उठाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख उसका साथी घबरा गया और आसपास के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर किशोर को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की साजिश या अन्य संदिग्ध पहलू सामने नहीं आया है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने ट्रांसफॉर्मर के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने और खुले विद्युत उपकरणों को सुरक्षित ढंग से घेरने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। मृतक किशोर घर का इकलौता बेटा था। उनकी चार बहने हैं।

करंट से मौत की घटनाएं
- फरवरी 2026: ग्रेटर नोएडा के महमदपुर में किशोर की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत।
- फरवरी 2026: दादरी में बिजली का फॉल्ट ठीक कर रहे संविदा लाइनमैन की मौत।
- जुलाई 2026: सेक्टर-58 में बारिश के दौरान ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर आर्यन को कथित रूप से बिजली के पोल से करंट लगने से मौत
- जुलाई 2026: छिजारसी में हाईटेंशन लाइन टूटकर सडक़ पर गिरने से पांच लोग करंट की चपेट में आकर घायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें