फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो और फॉर्च्यूनर की टक्कर में कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड स्थित नवीन मंडी के समीप ऑटो और फॉर्च्यूनर कार की टक्कर हो गई। हादसे में फॉर्च्यूनर कार क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पीड़ित ने ऑटो के नंबर के आधार पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। चिपियाना बुजुर्ग गांव निवासी सतीश कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह तीन अगस्त को एसडीएम कोर्ट दादरी से रूपबास गांव की ओर जा रहे थे। जब वह जीटी रोड स्थित नवीन मंडी के समीप पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने उनकी फॉर्च्यूनर कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार का बंपर टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि ऑटो चालक गलत दिशा में वाहन चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें