फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शादी की तैयारियों पर सोशल मीडिया का ग्रहण, फोटो देखकर मुकरा दूल्हा पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहनाइयों से पहले घर में पसरा सन्नाटा, फोटो वायरल होते ही दूल्हे पक्ष ने तोड़ा नाता
विज्ञापन

- सूरजपुर कोतवाली में युवती की मां ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया केस
- आरोप है कि आरोपी के कारण टूट गया युवती का रिश्ता, आर्थिक नुकसान भी हुआ
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शादी की शहनाइयां बजने से पहले ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने खुशियों के घर में मातम जैसा माहौल पैदा कर दिया। बेटी की शादी तय होने के बाद एक युवक पर आरोप है कि उसने युवती की 25-30 तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। तस्वीरें सामने आते ही होने वाले दूल्हे पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। अब परिवार सामाजिक बदनामी, मानसिक तनाव और 12 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का दावा कर रहा है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती की मां ने केस दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि मई माह में उसकी बेटी की शादी अल्फा-2 निवासी एक लड़के से तय हो गई थी। रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म की गई। दोनों परिवार काफी खुश थे, लेकिन 12 मई को दोपहर में इंस्टाग्राम पर उसकी बेटी की 25 से 30 फोटो पोस्ट की गई। जिसमें एक लड़का भी साथ था। जो रोहित निवासी भरत कॉलोनी फरीदाबाद निकाला। फोटो वायरल होने के बाद बेटी का रिश्ता टूट गया। महिला का आरोप है कि रिश्ता टूटने से परिवार काफी परेशान है। रिश्ता तय होने व शादी की तैयारी में 10 से 12 लाख का खर्च आया। आर्थिक नुकसान के साथ सामाजिक अपमान भी हुआ है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पंचायत भी हुई। जिसमें आरोपी पक्ष ने गलती मानी और फोटो हटाने पर सहमति दी। आरोप है कि रिश्ता तय होने से पहले भी आरोपी ने कुछ फोटो बेटी की सहेली को भेजे थे। तब तत्काल सहेली के माध्यम से फोटो को हटवाया था। आरोप है कि आरोपी लड़का शादी तय नहीं होने देने की धमकी दे रहा है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि युवती की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट से हटवा दिया गया है। जल्द आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें