फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेकी कर पीजी और घरों में चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो लैपटॉप और मोबाइल बरामद, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पीजी और घरों की रेकी कर लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने के आरोपी को फेज-1थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो लैपटॉप, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी तौशीब कमर (19) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने फेज-1 थाने में लैपटॉप और मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। इसके आधार पर पुलिस ने सेक्टर-14 की तरफ गंदे नाले के पास घेराबंदी कर आरोपी तौशीब कमर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो लैपटॉप, दो मोबाइल और चाकू बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने लैपटॉप और मोबाइल चोरी की 10 से अधिक वारदात करने की बात स्वीकार की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें