फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भगवान के घर में चोरी, घंटी और नागदेव की मूर्ति ले गए चोर

विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 78 स्थित एक  सोसाइटी में मंदिर में चोरी करते हुए चोर कैमरे में कैद। स्रोत विडियो
विज्ञापन
- सेक्टर-78 की सोसाइटी के मंदिर में हुई चोरी, नहीं तोड़ पाए दानपात्र
विज्ञापन

नोएडा। भक्ति और श्रद्धा के केंद्र बने मंदिर में शुक्रवार तड़के उस समय सनसनी फैल गई, जब दो चोर चोरी की नीयत से मंदिर परिसर में घुस आए। दानपात्र पर हाथ साफ करने की कोशिश नाकाम रहने पर आरोपियों ने पूजा में इस्तेमाल होने वाले सामान को ही निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि दोनों आरोपी करीब 21 मिनट तक मंदिर परिसर में बेखौफ घूमते रहे और उनकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रींस सोसाइटी के मंदिर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

वारदात का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में पता चला कि शुक्रवार रात 2 बजकर 31 मिनट पर दो युवक मंदिर के पीछे लगे नल के पास की ग्रिल फांदकर परिसर में दाखिल हुए। दोनों ने सरिए की मदद से करीब 12 मिनट तक दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे मंदिर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर शिवलिंग पर रखे तांबे के नागदेव, मंदिर की पूजा वाली घंटी, बड़ा दीपक, अखंड ज्योत का दीपक, तांबे के छोटे-बड़े लोटे, पीतल के कई दीपक तथा अलमारी में रखा घी चोरी कर ले गए। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें