फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंसक श्रमिक आंदोलन के आरोपियों को कस्टडी रिमांड में लेकर आज से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंसक श्रमिक आंदोलन के आरोपियों को कस्टडी रिमांड में लेकर आज से पूछताछ
विज्ञापन

- आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी पुलिस, आदित्य आनंद और हिमांशु ठाकुर के ठिकानों पर भी जाएगी पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहर में हिंसक श्रमिक आंदोलन के तीन आरोपियों को आज पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेगी और उनसे पूछताछ की जाएगी। तीनों आरोपियों को पहले पुलिस आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। इसके बाद संबंधित ठिकानों पर जाएगी। इसके लिए पुलिस की टीम ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस के लिए आरोपियों की रिमांड महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन


13 अप्रैल को शहर में श्रमिक आंदोलन के दौरान शहर में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। इसमें 300 से अधिक कंपनियों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 एफआईआर दर्ज की है और 62 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन सबसे प्रमुख आरोपी आदित्य आनंद, हिमांशु ठाकुर व सत्यम वर्मा की पुलिस कस्टडी रिमांड मांगी गई थी। कोर्ट ने 29 अप्रैल सुबह 9 बजे से 30 अप्रैल शाम छह बजे तक पीसीआर दी थी। अब पुलिस की टीम तैयार प्रश्नावली के आधार पर तीनों से अलग-अलग व आमने-सामने पूछताछ करेगी। इसके बाद इनके ठिकानों पर पुलिस जाकर डिजिटल साक्ष्य एकत्र करेगी। वहीं औद्योगिक क्षेत्र के लिए डीसीपी इंडस्ट्री का पद सृजित होने के बाद पुलिस अधिकारी एसओपी बनाने में जुटे हैं। करीब 13 साल पहले सीओ इंडस्ट्री का पद भी सृजित किया गया था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पुराने आदेश का भी अध्ययन कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारी तीन दिन के भीतर एसओपी तैयार कर पुलिस महानिदेशक और गृह विभाग को फाइल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें