फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात फेरों के बाद भी नहीं टूटा प्रेम, पति पहुंचा थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात फेरों के बीच आया तीसरा किरदार, पत्नी-प्रेमी पर दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन

- पति ने दी शिकायत, पत्नी और उसके प्रेमी से जान का खतरा
-पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाने में दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सात फेरों के बाद शुरू हुई गृहस्थी में जब पति को पत्नी के फोन पर किसी और से बातचीत का राज पता चला तो घर का मामला थाने तक पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी स्नैपचैट और फोन पर प्रेमी से बातचीत करती थी। पति ने विरोध किया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पत्नी ने कथित तौर पर स्नैपचैट के संदेश और फोटो दिखाकर प्रेमी से संबंध होने की बात भी कही। इसके बाद पति ने पत्नी, उसके प्रेमी और परिजनों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सफीपुर गांव निवासी जतिन ने केस दर्ज कराया है कि 29 नवंबर 2025 को उसकी शादी गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी कालिंदी भाटी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का व्यवहार उसके और परिवार के प्रति सहीं नहीं था। वो लगातार फोन पर अन्य पुरुषों से बात करती थी। मना करने पर झूठे केस में फंसाने व जान से मरवाने की धमकी देती थी। इससे पीड़ित काफी डर गया। महिला ने ई मेल आई स्नैप आईडी के संदेश व फोटो दिखाकर बताया कि वो सेजल यादव नाम के युवक से प्यार करती है। दोनों एक-दूसरे को पति-पत्नी मानते हैं। आरोपी पत्नी से पूछने पर बताया कि उसके परिजनों ने जबरन उसकी शादी की है। आरोप लगाया कि अब पत्नी जान से मरवाने की धमकी दे रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें