- नोएडा का एक्यूआई 138 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पांच दिन से ग्रीन जोन में दर्ज हो रहा नोएडा और ग्रेटर नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अब बढ़ने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबकि बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 138 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ रहा है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 98 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, इस सप्ताह तेज धूप के साथ आसमान साफ रहेगा और उमस परेशान करेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।
पिछले सप्ताह का एक्यूआई
दिनांक - नोएडा - ग्रेटर नोएडा
23 सितंबर - 199 - 170
25 सितंबर - 67 - 58
26 सितंबर - 70 - 47
27 सितंबर - 55 - 40
28 सितंबर - 54 - 72
29 सितंबर - 88 - 93
30 सितंबर - 138 - 123