फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाजार से लौटी पत्नी तो घर में फंदे से लटका मिला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
- गेझा गांव में युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज टू क्षेत्र के गेझा गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी पत्नी तीन साल के बच्चे के साथ बाजार गई हुई थी। घर लौटने पर पति को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 28 वर्षीय तैयब अली के रूप में हुई है। वह मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाले था और गेझा गांव की गली नंबर-11 में किराये के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। वह निर्माण कार्य में राजमिस्त्री का काम करते था। शनिवार शाम काम खत्म करने के बाद वह घर पहुंचा। इसके कुछ समय बाद पत्नी बच्चे को लेकर बाजार चली गई। बताया गया कि जब पत्नी वापस लौटी तो मकान का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचने पर तैयब अली फंदे से लटका मिला। यह देखकर उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें