नोएडा (संवाद)।
जम्मू में आयोजित 70वें एसजीएफआई राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट में नोएडा की अनन्या शर्मा और दीक्षिता शेखावत ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों के योगदान से डीएवी सीएमसी की टीम ने अपने पहले मुकाबले में पश्चिम बंगाल को दो विकेट से हरा दिया। सेक्टर-56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा 16 वर्षीय अनन्या शर्मा ने मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए दो ओवर में नौ रन दिए। वहीं बल्लेबाजी में नाबाद 12 रन बनाए और टीम की जीत में भूमिका निभाई। वहीं, कक्षा 10 की छात्रा दीक्षिता शेखावत ने गेंदबाजी में दो ओवर में 10 रन दिए।