फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी रसोई में बनाती रही खाना, बाथरूम में पति ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- छिजारसी कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी और दो साल के बेटे के साथ रहता था युवक
विज्ञापन

- मानसिक तनाव की बात आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। छिजारसी कॉलोनी में सोमवार शाम एक घर में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब रसोई में खाना बना रही पत्नी बाथरूम में पति को देखने पहुंची। काफी देर तक बाहर न आने पर जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। निजी कंपनी में चालक के रूप में काम करने वाले 25 वर्षीय नारायण की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दो साल के मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया।
युवक की पहचान बिहार के दरभंगा जिले के लक्ष्मीपुर पतोर गांव निवासी नारायण (25) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में वाहन चालक था और पत्नी व दो वर्षीय बेटे के साथ छिजारसी में किराये पर रहता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, नारायण छिजारसी गांव में सरकारी स्कूल के पास किराये पर रहता था। सोमवार शाम वह निजी कंपनी में ड्यूटी करने के बाद घर लौटा था। उस समय उसकी पत्नी सुषमा रसोई में खाना बना रही थी। नारायण कपड़े बदलने की बात कहकर बाथरूम में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी को चिंता हुई। वह बाथरूम में पहुंची तो नारायण का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


तीन साल पहले किया था प्रेम विवाह : परिजनों के मुताबिक, नारायण के दो भाई भी छिजारसी कॉलोनी में रहते हैं। उसने करीब तीन वर्ष पहले सुषमा से प्रेम विवाह किया था। दोनों का दो साल का बेटा है। नारायण निजी कंपनी में वाहन चालक की नौकरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के मानसिक तनाव से जूझने की बात सामने आई है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें