नोएडा। मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छर जनित बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। 24 घंटे में डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि हुई है जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 316 हो गई है। नए मरीजों की स्थिति स्थिर है और अस्पताल में भर्ती होने के बजाय डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। इसमें एक मरीज सेक्टर 62 और दूसरा बिसरख निवासी है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुतिकीर्ति वर्मा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया का प्रकोप कम हो गया है लेकिन अब भी मरीज मिल रहे हैं। हालांकि मरीजों की हालत गंभीर नहीं हो रही है। मलेरिया के मरीजों की संख्या 64 हो गई है। अक्तूबर माह में मलेरिया के कुल 6 मरीज मिले हैं। इन नए मामलों के साथ ही अब तक मलेरिया से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या 62 पहुंच गई है।