फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-100 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-100 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ से लटका मिला युवक का शव- दो अन्य लोगों ने जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में बुधवार को सेक्टर-100 की ग्रीन बेल्ट में करीब 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ की डाल से लटका मिला। वहीं, सेक्टर-101 और सेक्टर-62 में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
सेक्टर-39 थाना पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह सेक्टर-100 की ग्रीन बेल्ट में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना सेक्टर-101 की है। यहां रहने वाली मोनिका ने बुधवार सुबह कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में सेक्टर-62 के पास 45 वर्षीय मोहम्मद उमर ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि तीनों मामलों की जांच संबंधित पुलिस कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें