फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन, निवेश पर मुनाफा और बैंक खाते में सेंधमारी कर 95 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार लोगों को साइबर ठगों ने बनाया शिकार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से चार लोगों से करीब 95.69 लाख रुपये ठग लिए हैं। यह धोखाधड़ी जमीन खरीदने, बैंक खातों से फर्जी निकासी और टेलीग्राम पर निवेश के नाम पर की गई। इन सभी मामलों में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस को दी गई शिकायत में इलाहाबास गांव निवासी सुनील ने बताया है कि उनके बैंक खाते से 15 अक्तूबर 2025 को बिना जानकारी के 19 लाख रुपये निकालकर दूसरे खाते में भेज दिए गए। इसकी सुनील को जानकारी बाद में हुई। ग्रेटर नोएडा निवासी शशांक शेखर से जमीन खरीदने के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने इंटरनेट पर जमीन का प्रचार किया और 7 नवंबर 2024 से 22 जुलाई 2025 के बीच उनसे संपर्क कर धोखाधड़ी की। सेक्टर 142 निवासी प्रद्युम्न कुमार तोमर के एचडीएफसी बैंक खाते से 14 नवंबर 2025 को इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से 15 लाख रुपये की अनधिकृत निकासी और स्थानांतरण किया गया। ग्रेनो वेस्ट की शर्मिष्ठा बनर्जी को अक्तूबर-नवंबर 2024 में टेलीग्राम के जरिये ऑनलाइन पार्टटाइम जॉब आधारित काम और निवेश का झांसा दिया गया। उनसे अलग-अलग बहाने बनाकर 6.69 लाख रुपये जमा कराए गए। बाद में रकम वापस नहीं मिली और आरोपी संपर्क से बाहर हो गए। सभी पीड़ितों ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायतें दर्ज कराई हैं। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि सभी तथ्यों पर थाना पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें