फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वकील को दी धमकी... ‘फ्लैट छोड़ो, नहीं तो रेप केस में फंसा देंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूरजपुर क्षेत्र में अधिवक्ता ने अपने किरायेदार और उसके परिवार पर लगाया आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर क्षेत्र में एक अधिवक्ता ने अपने किरायेदार और उसके परिवार पर फ्लैट कब्जाने का आरोप लगाया है। सूरजपुर निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि10 वर्ष पूर्व हल्द्वानी स्थित पीआर होम अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा था। जिसकी किस्तें वह अभी भी अदा कर रहे हैं। उक्त फ्लैट उन्होंने एक महिला और उसके माता-पिता को पांच हजार रुपये मासिक किराये पर दिया था। आपसी विश्वास के कारण कोई लिखित किरायानामा नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

पिछले दो वर्षों से अनुराधा अपने परिवार के साथ फ्लैट में रह रही है। आरोपियों ने उनसे करीब 28 हजार रुपये ऑनलाइन और 60 हजार रुपये नकद भी उधार लिए थे। जब उन्होंने किराया और उधार की रकम वापस मांगी तो महिला, उसकी मां, पिता, बहनों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। फ्लैट खाली करने या किराये की मांग करने पर झूठे रेप केस में फंसाने और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दी। धमकी की रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है। 17 फरवरी 2026 को आरोपी कोर्ट परिसर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। वहीं कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें