फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीन हड़पने के आरोप पर निवासियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 में गेट नंबर चार की तरफ ग्रीन बेल्ट की दीवार को ऊंचा करने का काम रोके जाने के विरोध में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने सोमवार को प्राधिकरण दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर की ओर से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। जिसमें ग्रीन बेल्ट की जमीन को कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।
फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का कहना है कि कावेरी बिल्डर द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से सेक्टर की ग्रीन बेल्ट के कार्य को रोककर उस पर कब्जे का प्रयास किया है। सेक्टर के आवंटन के समय वर्ष 1994 में हरित क्षेत्र विकसित की गई थी। आरोप है कि बिल्डर सार्वजनिक जमीन को हड़पना चाह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि पहले तो प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट बताकर आवंटियों से लोकेशन चार्ज यानी जगह शुल्क लिए और अब उसी ग्रीन बेल्ट को कुछ अधिकारी बिल्डर को सौंपना चाहते हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। विभिन्न आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वहीं बिल्डर प्रतिनिधि का कहना है कि सीईओ को मामले से अवगत करा दिया गया है। प्रदर्शन में दीपक भाटी एडवोकेट, आलोक नागर, जितेंद्र शर्मा, योगेंद्र मावी, भुवनेश्वर गर्ग आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें