फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन कमाई का झांसा पड़ा भारी, तीन लोगों से 26.93 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कमाई का झांसा पड़ा भारी, तीन लोगों से 26.93 लाख रुपये ठगे- ट्रेडिंग से मुनाफे, डिमैट अकाउंट और टेलीग्राम टास्क के नाम पर बनाया शिकार, रकम मांगने पर नंबर किए बंद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ट्रेडिंग, डिमैट अकाउंट और ऑनलाइन टास्क के नाम पर तीन लोगों से करीब 26.93 लाख रुपये ठग लिए। तीनों मामलों में पहले पीड़ितों का भरोसा जीता गया और उसके बाद उनसे बड़ी रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने संपर्क तोड़ दिया। इन मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ग्रेटर नोएडा निवासी एक शख्स ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए एक मेट्रिमोनियल साइट पर पंजीकरण कराया था। इसी दौरान उनकी बातचीत एक महिला से हुई। आरोप है कि महिला ने उन्हें डिमैट अकाउंट खुलवाने और ट्रेडिंग के जरिये मुनाफा कमाने का भरोसा दिया। उसकी बातों में आकर प्रदीप ने आईसीआईसीआई बैंक खाते से बताए गए खातों में 7.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने संपर्क खत्म कर लिया।
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-63 निवासी एक शख्स को नेहा यादव नाम की महिला के नाम से कॉल आई। आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग अकाउंट खोलकर निवेश करने का झांसा दिया गया। मनीष ने पहले तीन लाख रुपये जमा किए। इसके बाद अलग-अलग खातों में पांच लाख और 1.50 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। कुल 9.50 लाख रुपये जमा करने के बाद उन्होंने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने भुगतान करने से इनकार कर दिया।
टेलीग्राम के जरिये किया संपर्क :
तीसरे मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी एक युवती को टेलीग्राम के जरिये कुछ लोगों ने संपर्क किया। आरोपियों ने वीडियो लाइक करने, रिव्यू देने और चैनल सब्सक्राइब करने के बदले ऑनलाइन कमाई का झांसा दिया। शुरुआत में छोटे भुगतान कर महिला का भरोसा जीता गया। इसके बाद अधिक कमाई का लालच देकर अलग-अलग खातों में रुपये जमा कराने के लिए कहा गया। महिला ने कुल 9.63 लाख रुपये जमा कर दिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है ।
विज्ञापन


बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल मीडिया, टेलीग्राम या मैट्रिमोनियल साइट पर मिले किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें।
- ट्रेडिंग के लिए किसी व्यक्ति के बताए निजी बैंक खाते में रकम ट्रांसफर न करें।
- कम समय में निश्चित या बहुत ज्यादा मुनाफे का दावा साइबर ठगी का संकेत हो सकता है।
- ऑनलाइन टास्क में पहले छोटी रकम देकर भरोसा जीतने के बाद बड़ी रकम मांगने वालों से सावधान रहें।
- किसी एप या वेबसाइट पर निवेश करने से पहले उसकी वैधता और संबंधित संस्था की जानकारी जांचें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें