फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्यार्थियों ने दिखाया स्वस्थ जीवन में आयुर्वेद का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी में 11वें आयुर्वेद दिवस पर चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद विषय पर हुई प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित जीवनशैली, प्राकृतिक उपचार और कल्याण में आयुर्वेद की भूमिका को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद के सिद्धांतों के महत्व को भी दर्शाया। सहायक आचार्य डॉ. बरखा और डॉ. मीनाक्षी चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें