फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, दौड़ाकर मारी थीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- वारदात के दौरान बाजार में मची थी भगदड़, सात दिन बाद भी चार आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी।
जेवर क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें हमलावर इमरान का पीछा करते हुए उस पर गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। इमरान को छह गोलियां लगी थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वारदात के सात दिन बाद भी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।

जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इमरान हमलावरों से बचने के लिए भाग रहा है। इस दौरान आरोपी उसका पीछा करते हुए गोलियां चलाते हैं। गोलीबारी से बाजार में अफरा-तफरी मच जाती है। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक मौके पर छोड़ दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपियों की तलाश में तीन टीमें:
वारदात में नामजद चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों जान मोहम्मद उर्फ जानू और इदरीश को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें