निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगाकर होगी है पार्किग, जाम से जूझते है लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। नगर के रेलवे रोड पर आरओबी पुल से लेकर मुख्य तिराहा तक निर्माणाधीन सड़क पर वाहनों की पार्किंग की जा रही है। वाहनों की पार्किंग से एक लेन में ही वाहन निकल पाते हैं। मार्ग सकरा होने से रोजाना जाम की समस्या खड़ी हो रही है। पुलिस प्रशासन सड़क पर वाहन पार्किग करने पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
दादरी नगर को नोएडा व ग्रेटर नोएडा से जोड़ने वाले रेलवे रोड पर दो माह से सड़क निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान निजी वाहन को खड़़ा करके चालकों ने पार्किंग बना ली है। अपने वाहनों को सड़क पर ही लगाकर लोग बाजार में खरीदारी करने चले जाते हैं। सड़क संकरी होने के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
सड़क पर वाहनों की पार्किंग से कई बार आपस में वाहनों के टकरा जाने से चालकों के बीच मारपीट तक हो जाती है। सड़क पर वाहन खड़े होने के चलते करीब एक फुट ऊंचाई से वाहन को नीचे उतारने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दो पहिया वाहन चालक अक्सर चोटिल हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ऑटो चालक सड़क पर ऑटो खड़ा कर सवारी उतारने-चढ़ने का काम करते रहते हैं। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
-सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लगाकर पार्किंग बनने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है। आने-जाने वाले लोग जाम से जूझने के लिए मजबूर हैं। वहीं कई नर्सिंग होम के सामने अवैध पार्किंग बनी हुई है।
-लीलू मावी
-सड़क के निर्माण में लापरवाही को लेकर रेलवे रोड के व्यापारी परेशान हैं। बाजार आने जाने वाले ग्राहकों को स्थान न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-राजू गिरी
रेलवे रोड पर बीच में ही वाहन खड़े करने से यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम के कारण ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने जाने वाले ग्राहक अब दादरी नगर के बाजार से मुंह मोड़ने लगे हैं।
-ऋषि जिंदल
-सड़क पर वाहनों को खड़ा करने के कारण पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। दिन भर के जाम को लेकर लोग परेशान रहते हैं। सुरक्षा के नाम पर नगर प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौन बना हुआ है।
-सतपाल सिंह
-सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के ई-चालान किए जा रहे है। किसी भी हालत में यातायात को बाधित नहीं होने दिया जाएगा।
-प्रशाली गंगवार, एसीपी दादरी