फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नवादा गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-पुरुषों के साथ महिलाएं भी झगड़े में शामिल दिखीं
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नवादा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर डंडों और ईंटों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने खड़े होकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। कई लोग हाथों में डंडे और ईंटें लिए हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ पुरुष और महिलाएं बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने का प्रयास भी करते नजर आते हैं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हालांकि, घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटना की कोई सूचना न तो कोतवाली में प्राप्त हुई है और न ही कंट्रोल रूम पर इसकी जानकारी दी गई है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें