(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में अदालत ने गाजियाबाद निवासी मोहसीन खान को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को छह माह की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्नाना अदा नहीं करने पर आरोपी को 15 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आरोपी के खिलाफ फेज-1 कोतवाली में 2023 में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।