फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 16वें पार्क व्यू में गार्ड और छात्रों के बीच मारपीट

Sun, 25 Oct 2026 09:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। गौड़ यमुना सिटी के 16वें पार्क व्यू सोसाइटी में शुक्रवार रात गेट पर एंट्री को लेकर गार्ड और कुछ छात्रों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। बताया गया कि रात के समय कुछ छात्र सोसाइटी के एफ टावर में जा रहे थे। आरोप है कि गेट पर तैनात गार्ड ने उन्हें रोककर एंट्री कराने के लिए कहा। इस बात को लेकर छात्रों की गार्डों से कहासुनी हो गई। इसके बाद छात्रों ने गार्डों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गौड़ यमुना सिटी के चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें