फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्ज चुकाने को जमीन भी लिख दी, फिर भी नहीं भरा सूदखोरों का पेट

विज्ञापन
विज्ञापन
- 35 लाख उधार लेकर फंसे पीड़ित, 1.22 करोड़ और जमीन देने के बाद भी आरोपी मांग रहे 1 करोड़
विज्ञापन

- ब्याज पर रकम लेने के बाद भुगतान को लेकर विवाद, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। ब्याज पर 35 लाख रुपये उधार लेना नगला चरणदास गांव निवासी एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित का दावा है कि वह अब तक ब्याज समेत करीब 1.22 करोड़ रुपये और जमीन की रजिस्ट्री आरोपियों को दे चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी एक करोड़ रुपये और मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर फेज-2 थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


नगला चरणदास गांव निवासी रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने सेक्टर-81 के भूड़ा गांव निवासी सुंदर और अजय से 35 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम ब्याज सहित लौटाने की बात तय हुई थी। रामवीर का कहना है कि उन्होंने किस्तों में ब्याज समेत एक करोड़ 21 लाख 90 हजार 750 रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा जमीन की रजिस्ट्री भी आरोपियों के नाम कर दी। आरोप है कि 25 सितंबर को सुंदर और अजय उनके घर पहुंचे और एक करोड़ रुपये बकाया बताते हुए रकम मांगी। रामवीर ने पूरा भुगतान करने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी उनके साथ कोई आपराधिक वारदात कर सकते हैं। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें