फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क सुरक्षा के लिए नवंबर में चलेगा जागरूकता अभियान, यातायात माह शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, रैली को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को गौतमबुद्धनगर में यातायात माह-2026 का शुभारंभ हुआ। सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ।
अजय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की जानकारी और उनका पालन जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्मार्ट बनें और सुरक्षा चुनें। पूरे माह यातायात पुलिस, प्रवर्तन विभाग, ट्रैफिक वॉलंटियर्स, ट्रैफिक एंजेल्स और सामाजिक संगठनों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में ट्रैक्स एनजीओ, वाईएसएस, भूख एनजीओ, एनआईईटी कॉलेज, एपीजे स्कूल और विवेकानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। ट्रैक्स एनजीओ के सहयोग से महिलाओं को जागरूक करने के लिए रोड सखी अभियान का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने स्टॉल लगाकर स्पीड रडार, डेसीबल मीटर और बॉडी वार्न कैमरा समेत उपकरणों की जानकारी दी। रैली सेक्टर-108 से शुरू होकर सेक्टर-105, हाजीपुर, सेक्टर-47, 100, 107, 46, 48, छलैरा, सेक्टर-37, बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-18, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 होते हुए सेक्टर-14ए में समाप्त हुई। डीसीपी यातायात सैयद अली अब्बास, डीसीपी नोएडा प्रीति यादव और डीसीपी सेंट्रल नोएडा डॉ. प्रवीण रंजन सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें