फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कुत्ते को बचाने में बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते को बचाने में बीएमडब्ल्यू डिवाइडर से टकराई, अगला हिस्सा चकनाचूर- सभी एयर बैग खुले, चालक को आई हल्की चोट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में कार चालक सेक्टर-44 निवासी कारोबारी नितेश चौहान को मामूली चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयरबैग भी खुल गए। राहत की बात रही कि हादसे में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार रात करीब 12 बजे के बाद सदरपुर चौकी के सामने हुआ। नितेश चौहान बीएमडब्ल्यू कार से आरके मॉल की तरफ से सेक्टर-44 स्थित अपने घर जा रहे थे। सदरपुर चौकी के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। चालक ने उसे बचाने के लिए कार को दूसरी दिशा में मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में सेक्टर-39 थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कारोबारी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि अभी तक कारोबारी की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें