रबूपुरा (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के आछेपुर गांव में घर से बाहर जा रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि आछेपुर निवासी हरीश ने शिकायत में बताया है कि 4 अक्टूबर को वह किसी काम से घर से बाहर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हरीश के परिवार के लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।