फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिस्ट्रीशीटर इमरान हत्याकांड में फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

नोट-बुलंदशहर और अलीगढ़ के लिए भी उपयोगी
-

- एक पिस्टल, एक खोखा, दो कारतूस बरामद, 7 अक्तूबर को दिया था वारदात को अंजाम, जेवर थाने का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी।
जेवर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर इमरान हत्याकांड में फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किया है। बदमाश की पहचान मोहल्ला पठान टोला, कस्बा पहासू, बुलंदशहर निवासी शालू के रूप में हुई है। इस पर पहले से दस आपराधिक मामले दर्ज हैं।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि सात अक्तूबर को जहांगीरपुर स्थित मोहल्ला व्यापारियन इलाके में देर रात करीब 10ः15 बजे हिस्ट्रीशीटर इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजन के तहरीर पर कुल छह लोगों अनीस, नफीस, शेरू, चांद मोहम्मद, युनूस और जान मोहम्मद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद एसीपी ग्रेटर नोएडा राजीव सिसोदिया और जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम लगातार आरोपियों की तलाश में निगरानी कर रही थी। तभी 5 नवंबर को पुलिस को मृतक इमरान पर गोली चलाने वाले आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली और गांव हसनपुर की तरफ जाने वाली सड़क के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर कर लिया। वहीं, पुलिस ने इमरान हत्याकांड में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में रची थी इमरान की हत्या की साजिश : सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि इमरान की हत्या की साजिश लंबे समय से की जा रही थी। उनकी हत्या को लेकर कई बार अलीगढ़ में शेरू और उनके सहयोगियों के साथ बैठकें भी हुईं। बैठक में इमरान से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जुटाने पर चर्चा की गई।

बदले का कर रहा था इंतजार : सूत्रों ने बताया कि शेरू अपने पिता युसूफ की हत्या के बाद पूरी तरह से टूट गया था। उन्हें हर वक्त अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिक्र सताती रहती थी। फिर एक दिन उसे सात अक्तूबर की रात वह मौका मिला। अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ से खरीदी थी पिस्टल : सूत्रों ने बताया कि इमरान हत्याकांड में इस्तेमाल की गई पिस्टल अलीगढ़ से खरीदी गई थी। इमरान पर फायरिंग करने वाला आरोपी सालु पर जनपद अलीगढ़ में अलग-अलग थाने में करीब पांच से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें