फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 64 गांवों के आबादी क्षेत्रों में लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
- तिलपता से सिरसा रोटरी तक 130 मीटर सड़क के बसवे पर भी होगी रोशनी, दोनों परियोजनाओं पर खर्च होंगे करीब नौ करोड़ रुपये
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों के नवविकसित आबादी क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों को रोशन करने के लिए प्राधिकरण ने योजना तैयार की है। इसके तहत गांवों की नई सड़कों और अंधेरे वाले स्थानों पर एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता रोटरी से सिरसा रोटरी तक प्रस्तावित बसवे के किनारे भी आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। दोनों परियोजनाओं पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। जनप्रतिनिधियों की मांग पर सीईओ ने इन्हें सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
प्राधिकरण के विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग ने 64 गांवों में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5.18 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इनमें घंघोला, दलेलगढ़, बागपुर, लडपुरा, रामपुर माजरा, पचायतन, गिरधरपुर आजमपुर, कनारसी, तालड़ा, झालड़ा, रोशनपुर, जुनैदपुर, सिरसा, कासना, बूढ़ा, घरबरा, मुर्शिदपुर, चुहरपुर खादर, खानपुर, इमलियाका, लुक्सर, पीपलका, नियाना, सलेमपुर गुर्जर, हतेवा, नवादा, दादूपुर, चचुला, रिठौरी, डाबरा, डाढ़ा, रायपुर बांगर, अजायबपुर, मायचा, बिरौंडी, ऐच्छर, बल्ला की मढ़ैया, समसपुर, तिलवाड़ा, कुलीपुरा, देवटा, ईसेपुर, जानीपुरा, बुलंद खेड़ा, रौनी, अस्तौली, अमरपुर, चीरसी और खेरली हाफीजपुर समेत अन्य गांव शामिल हैं। इन गांवों के विकसित और 10 प्रतिशत आबादी क्षेत्र की सड़कों पर 30 से 40 वाट की एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए जल्द टेंडर जारी करने की तैयारी है। इससे आबादी भूखंड पाने वाले किसानों को राहत मिलेगी। वे अपने भूखंडों पर मकान बनाकर रह सकेंगे। किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों में यह मांग उठाई गई थी।
विज्ञापन

यातायात के लिए भी महत्वपूर्ण-
दूसरी परियोजना के तहत 130 मीटर चौड़ी सड़क पर तिलपता रोटरी से सिरसा रोटरी तक बसवे के किनारे लाइटें लगाई जाएंगी। इस पर 4.70 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह मार्ग औद्योगिक, आवासीय और संस्थागत सेक्टरों को जोड़ने के साथ नोएडा एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यातायात के लिए भी महत्वपूर्ण है। बसवे पर 8, 9, 10 और 12 मीटर ऊंचे पोल पर एलईडी लाइटें लगेंगी।
विज्ञापन

कोट-
परियोजनाओं का उद्देश्य गांवों और प्रमुख मार्गों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था करना है, ताकि रात में आवागमन सुरक्षित हो और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों को भी सुविधा मिले। - प्रेरणा सिंह, प्राधिकरण की एसीईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें