फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बैंक मैनेजर पर एक करोड़ रुपये से अधिक हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोर्ट के आदेश के बाद कंपनी निदेशक ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी - आरोपी ने अपनी पत्नी समेत छह लोगों के खाते में ट्रांसफर की रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बैंक मैनेजर समेत 6 लोगों पर कंपनी के खाते से धोखाधड़ी करके एक करोड़ रुपये से अधिक रकम हड़पने का आरोप लगा है। सेक्टर-2 स्थित हरित रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौरभ राणा की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि आरोपी नरेंद्र कुमार ने वर्ष 2014 में खुद को इंडियन बैंक का मैनेजर बताकर कंपनी के निदेशकों से संपर्क साधा था। उसने कंपनी का बैंक खाता खुलवाने और बैकिंग से जुड़ी अन्य सेवाओं में मदद करने का झांसा दिया। आरोपी ने निदेशकों का भरोसा जीतने के बाद बैंकिंग कार्यों की सुविधा के नाम पर कंपनी के हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक अपने पास रख लिए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी होने का हवाला देकर उसने अकाउंटिंग में सहायता का विश्वास दिलाया। इसके बदले वेतन अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर करवाने की बात कही। अप्रैल 2026 में जब कंपनी ने अपने बैंक खातों और ऑडिट का खुद सत्यापन किया तब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि नरेंद्र कुमार ने अपने पद और विश्वास का दुरुपयोग करते हुए कंपनी के बैंक खातों से रकम अपने निजी खाते के अलावा लोकेंद्र कुमार, रेनू अग्रवाल, मीनाक्षी श्योराण, संजय चौहान और राहुल कुमार के खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। इस तरह कंपनी के खातों से करीब एक करोड़ से अधिक अपने निजी खातों में फर्जी तरीके से ट्रांसफर कर लिए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें