फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जयपुर जा रही छात्रा ने एयरपोर्ट की सुविधाओं पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुविधाओं से परेशान होकर बोली, दोबारा यहां से नहीं लूंगी फ्लाइट
विज्ञापन


यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाओं को लेकर एक छात्रा ने सवाल उठाए हैं। उसका वीडियो पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्रा काफी मायूस नजर आ रही है और कह रही है कि वह दोबारा कभी इस एयरपोर्ट से यात्रा नहीं करेगी। वायरल हो वीडियो में छात्रा काफी मायूस दिख रही है। उसने बताया कि उसकी नोएडा से जयपुर की फ्लाइट थी। सुबह 6:15 बजे की फ्लाइट थी। उसने 5 बजे चेक इन कर लिया था। वह कह रही थी कि उसने एयरपोर्ट से बिना लगेज के जाने के लिए कहा था। लेकिन एयरपोर्ट प्रबंधन ने उसकी एक नहीं सुनी। जबकि जयपुर में उसकी परीक्षाएं थी। वायरल वीडियो के अनुसार छात्रा कह रही है कि उसने बार-बार रिक्वेस्ट की, बावजूद उसके किसी ने कोई मदद नहीं की। वीडियो में भावुक हो रही छात्रा ने कहा कि अब वह दोबारा इस एयरपोर्ट से यात्रा नहीं करेगी। हालांकि इस छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें