फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरडब्ल्यूए ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए निर्वाचन आयोग की अलग और समर्पित टीम नियुक्त करने की मांग की है। फेडरेशन अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना आयोग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए मतदाता सूची तैयार करने, डाटा एकत्र करने, सत्यापन और अन्य चुनावी गतिविधियों में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि चुनावी कार्यों में शिक्षकों की ड्यूटी लगने से बच्चों की नियमित पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। वहीं, सरकारी विभागों और प्राधिकरणों के कर्मचारियों के चुनावी कार्यों में लगाए जाने से उनके मूल विभागों का कामकाज भी प्रभावित होता है। फेडरेशन ने मांग की है कि निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए आयोग अपनी अलग टीम नियुक्त करे, ताकि स्कूलों में पढ़ाई और सरकारी विभागों के जनहित से जुड़े कार्य नियमित रूप से चलते रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें