माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आबकारी विभाग की टीम ने सिरसा कट टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से हरियाणा मार्का 96 पौवे अवैध विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कासना थाने में बृहस्पतिवार को आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपनी टीम के साथ सिरसा कट टोल प्लाजा पर नियमित चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में शराब ले जाई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर कार को रोकने पर पीछे की सीट पर रखी दो पेटियों में 48-48 पौवे रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की केवल हरियाणा में बिक्री हेतु मिले। कार चालक की पहचान वीरू सिंह (35) निवासी बल्ला की मढ़ैया वहीं बगल में बैठे व्यक्ति ने खुद को संजय बंसल (54) निवासी स्वर्ण नगरी बताया। वहीं कोतवाली प्रभारी पंकज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।